Washing Machine का ड्रेन पाइप हो गया है जाम? बिना प्लम्बर को बुलाए इन आसान तरीकों से मिनटों में करें साफ
भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच हम सभी अपने काम को आसान बनाने के लिए इलेक्ट्रिक उपकरण का यूज करते हैं। इसी में से एक है वाशिंग मशीन का इस्तेमाल। रोजाना कपड़ा धुलने की वजह से ड्रेन पाइप में गंदगी जमा हो जाती है, जिसे अगर समय पर साफ न किया जाए, तो पानी निकलने में दिक्कत होनी लगती है। अब ऐसे में लोग मार्केट से प्लंबर को बुलाकर लाते हैं और मशीन को सही कराते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आप आप बिना पैसे खर्च किए भी इसे अपने आप से साफ कर सकती हैं। नीचे लेख में जानें तरीका-
वाशिंग मशीन की ड्रेन पाइप को कैसे साफ करें?

ड्रेन पाइप को साफ करने के लिए अपनी मशीन फ्रंट लोड हो या टॉप लोड, इन दोनों में एक ड्रेन फिल्टर होता है। इसे साफ करने के लिए नीचे बताया गया तरीका अपनाएं-
सबसे पहले वाशिंग मशीन को पावर सप्लाई से हटाएं।
अब फिल्टर के नीचे एक छोटा सा टब या शीट रखें।
इसके बाद फिल्टर को धीरे-धीरे घुमाकर बाहर निकालें।
अगर पाइप गंदा है, तो इसमें से हेयरपिन, धागे, कीचड़ और बाल जैसी गंदगी जमा होगी।
इसे टूथब्रश और डिश सोप की मदद से अच्छे से साफ करें।
साफ करने के बाद इसे साफ कपड़े से पोछें।
अब इसे वापस लगा दें।
ड्रेन पाइप का ब्लॉकेज हटाने के लिए क्या करें?
अगर फिल्टर साफ है फिर भी पानी निकलने में दिक्कत हो रही है, तो दिक्कत ड्रेन पाइप में आ रही हैं। नीचे पढ़ें इसे साफ करने का तरीका-

इसे साफ करने के लिए मशीन के पीछे लगे ड्रेन पाइप को बाहर निकालें।
कई बार पाइप के मुड़ने की वजह से पानी रूकने की समस्या बढ़ जाती है।
ऐसे में पहले उसे सीधा करें। अब इसके अंदर पतला तार डालें और घुमाएं।
अगर तार नहीं है, तो पुराने हैंगर को सीधा कर उसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
पाइप को घुमाने से अंदर फंसा कचरा बाहर निकल जाएगा।
इसके बाद हल्के गुनगुने पानी में डिटर्जेंट मिलाएं।
ध्यान दें कि पानी ज्यादा गरम न हो वरना पाइप गल सकता है।
इसके बाद पाइप के अंदर घोल को डालें।
अब नल के नीचे पाइप को लगाकर प्रेशर ऑन करें।
कुछ ही देर में ड्रेन पाइप साफ हो जाएगा।

