खरबूजा मीठा है या फिर नहीं…खरीदते वक्त इन 5 आसान तरीकों से करें पता

WhatsApp Channel Join Now

मिठास से भरपूर खरबूजा न्यूट्रिएंट्स रिच भी होता है. खरबूजा खाने में काफी टेस्टी होता है, इसलिए इसे फ्रेश खाया ही जाता है, लोग इसकी आइस्क्रीम, फ्रूट चाट, शेक, स्मूदी, डेजर्ट, पॉप्सिकल्स जैसी चीजें भी बनाकर खाते हैं. सीजल फल है इसलिए गर्मी में ये हेल्दी बनाए रखने में हेल्पफुल होता है. दरअसल खरबूजा में पानी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. इस वजह से ये डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी से बचाव करता है. इसके अलावा भी इसके सेहत को ढेरों फायदे होते हैं. इस आर्टिकल में जानेंगे कि मीठा खरबूजा कैसे पहचानें और इसमें कितने पोषक तत्व पाए जाते हैं.खरबूजा का सेवन न सिर्फ गर्मी में लू से बचाव करने में मदद करता है, बल्कि ये आपके डाइजेशन, हार्ट, आंखों और त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है. इसके अलावा इसे आप अपनी वेट लॉस डाइट में भी जगह दे सकते हैं. नेचुरल शुगर होने की वजह से खरबूजा इंस्टेंट एनर्जी देने में भी हेल्प करता है. चलिए जान लेते हैं इसके न्यूट्रिएंट्स और मीठा खरबूजा पहचानने के तरीके.

कितने हैं खरबूजा में न्यूट्रिएंट्स?
यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के मुताबिक, 160 ग्राम यानी तकरीबन 1 कप (क्यूब्स में कटा हुआ) खरबूजा में 144 ग्राम पानी पाया जाता है. इसके अलावा इसमें 1.34 ग्राम प्रोटीन, 1.44 ग्राम फाइबर, 14.4 मिलीग्राम कैल्शियम, 0.336 मिलीग्राम आयरन, 19.2 मिलीग्राम मैग्नीशियम, 24 मिलीग्राम फास्फोरस, 427 मिलीग्राम पोटेशियम, पाया जाता है. इसके अलावा ये फ्लोराइड, विटामिन सी, फोलेट, विटामिन ए, विटामिन के, ल्यूटिन, ज़ेक्सैंथिन का भी सोर्स होता है.

कैसे पहचानें मिठास से भरा खरबूज?
How To Identify Sweet Musk Melon Kharbuj

सूंघ कर करें चेक
खरबूजा अंदर से मीठा है या फिर नहीं. इसे चेक करने के लिए आप इसको डंठल वाली जगह से स्मेल करके देखें. इसमें एक बहुत ही अच्छी मिठास भरी खुशबू आ रही हो तो ये अंदर से मीठा निकलता है. इस तरह से ये बिल्कुल सिंपल सा तरीका है खरबूजे में मिठास है या नहीं ये पता करने का.

वजन से करें पता
जो खरबूजा पका हुआ होता है और अंदर से रसीला रहता है वो आकार के मुकाबले हाथ में थामने पर हल्का महसूस होता है. वहीं कच्चा खरबूजा भारी महसूस होता है, क्योंकि इसमें रस कम होता है और ये ठोस ज्यादा होता है. इस तरह से आप खरबूजा को हाथों में लेकर इसके वेट से पता कर सकते हैं.

ये किस्म रहती है मीठी
खरबूज की मीठी किस्मों की बात करें तो कजरी प्रजाति के खरबूज काफी मीठे रहते हैं. ये अपनी एक अलग सुगंध और भरपूर मिठास के लिए सबसे लोकप्रिय खरबूज की किस्मों में से एक है. इसका छिलका गहरे हरे रंग का होता है या फिर ये नारंगी और पीले रंग का होगा. इसकी पहचान है कि इसके ऊपर गहरी धारियां बनी होती हैं. ये आकार मीडियम होता है. ज्यादातर ये 500 ग्राम या इसके आसपास के वजन का होता है.

रंग और बनावट
खरबूजा को खरीदते वक्त इसके छिलके के रंग पर ध्यान दें. जिन खरबूजों पर गरे पीले या भूरे रंग के जाल बने होते हैं वो अंदर से मीठे निकलते हैं, जबकि खरबूजा का छिलका अगर ज्यादा चिकना लग रहा है तो ये फीका हो सकता है. इस तरह से आप छोटे-छोटे टिप्स फॉलो करके मीठे और फीके खरबूजे की पहचान कर सकते हैं.

Share this story