छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस आशुतोष सिंह सीबीआई के नए पुल‍िस अधीक्षक हाेंगे

WhatsApp Channel Join Now
छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस आशुतोष सिंह सीबीआई के नए पुल‍िस अधीक्षक हाेंगे


छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस आशुतोष सिंह सीबीआई के नए पुल‍िस अधीक्षक हाेंगे


रायपुर, 21 अक्टूबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ कैडर के 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी आशुतोषसिंह को केंद्र सरकार ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में पुलिस अधीक्षक (एसपी) पद पर नियुक्त करने की औपचारिक मंजूरी प्रदान की है।

भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा मंगलवार को जारी आदेश में कहा गया है कि अशुतोष सिंह को पांच वर्षों की अवधि के लिए या अगले आदेश तक इस पद पर पदस्थ किया जाएगा।

पत्र में राज्य सरकार से कहा गया है कि अशुतोष सिंह को इस आदेश के जारी होने की तारीख से तीन सप्ताह के भीतर रिलीव किया जाए, ताकि वे जल्द ही वे अपनी नई जिम्मेदारी सीबीआई मुख्यालय में संभाल सकें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766464 Articles

Share this story