आईपीएस अरुण देव गौतम बने छत्तीसगढ़ के स्थायी डीजीपी

WhatsApp Channel Join Now
आईपीएस अरुण देव गौतम बने छत्तीसगढ़ के स्थायी डीजीपी


आईपीएस अरुण देव गौतम बने छत्तीसगढ़ के स्थायी डीजीपी


रायपुर 16 मई (हि.स.)। 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम को छत्तीसगढ़ का स्थायी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ गृह विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह ने आज 16 मई को इसका आदेश जारी किया। वे पिछले 17 महीनों से प्रभारी डीजीपी के रूप में कार्य कर रहे थे।

अरुण देव गौतम को 2010 में भारतीय पुलिस पदक, 2018 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 2002 में कोसोवा में सेवा देने पर संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

उन्होंने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। छत्तीसगढ़ में वे कोरिया, रायगढ़, जशपुर, राजनांदगांव, सरगुजा और बिलासपुर जिलों के एसपी रह चुके हैं।

वर्ष 2009 के नक्सली हमले के बाद उन्हें राजनांदगांव का एसपी बनाया गया था। वहीं 2013 के झीरम घाटी नक्सली हमला के बाद उन्हें बस्तर आईजी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उनकी कार्यशैली और नेतृत्व को काफी सराहा गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share this story