Induction Stove Tips: इंडक्शन नहीं खाएगा ज्यादा बिजली, इन किचन हैक्स से काम भी होगा आसान

WhatsApp Channel Join Now

इंडक्शन पर खाना बनाना इस समय अधिकतर लोगों की मजबूरी बनी हुई है. ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जंग के कारण एलपीजी की शॉर्टेज परेशान कर रही है. इंडक्शन को यूज करने वाले अधिकतर लोगों में ये कंफ्यूजन बनी रहती है कि इसपर बिजली ज्यादा खर्च होती है. जिन्हें एलपीजी गैस पर खाना पकाने की आदत है, वे इंडक्शन को ठीक से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. ऐसे में ये थोड़ा महंगा भी साबित हो रहा है. मार्केट में अलग-अलग फीचर के इंडक्शन स्टोव मौजूद हैं.फीचर्स समझ लेने के बावजूद बिजली ज्यादा लगने की प्रॉब्लम बनी हुई है. अब सवाल है कि क्या इंडक्शन पर खानेपीने की चीजें बनाते हुए भी बिजली की बचत की जा सकती है. दरअसल, किचन में काम करते हुए हम कई गलतियां दोहराते हैं जिससे गैस या बिजली की बहुत बर्बादी होती है.एलपीजी एक समय पर सस्ती थी इसलिए काम करते हुए इसकी कीमत समझ नहीं आती थी. लेकिन फिलहाल हालात अलग हैं इसलिए लोग गैस और बिजली दोनों की बचत करने में लगे हुए हैं. चलिए आपको बताते हैं कि किन किचन हैक्स की मदद से इंडक्शन के इस्तेमाल को किफायती भी बनाया जा सकता है.

Induction:इंडक्शन पर काम क्यों नहीं करती एल्यूमिनियम कढ़ाई? जानें किन  बर्तनों को कर सकते हैं यूज - Induction Cooking : Why Aluminum Pot Won't  Work And Magnet Test Solution - Amar Ujala
इंडक्शन की बढ़ी डिमांड 
बीते कुछ महीनों में इंडक्शन की डिमांड बढ़ी है और इसका कारण भारत में एलपीजी की किल्लत. भारत में कई जगह लोगों को इंडक्शन नहीं मिल पा रहे हैं तो कहीं इसकी कीमतों ने लोगों की जेब ढीली की हुई है. इतना ही नहीं इसके बर्तन भी महंगे आते हैं और ये भी महीने के खर्च को डिस्टर्ब कर रहा है.

इंडक्शन पर खाना बनाते हुए बिजली कैसे बचाएं

Induction:इंडक्शन यूज करने के बाद आप भी तुरंत बंद कर देते हैं मेन स्विच?  होगा ये बड़ा नुकसान, जानिए क्यों - Why Induction Cooktop Should Not Be  Immediately Switched Off After Use -
पहले कर लें तैयारी- ज्यादातर लोग खाना बनाते हुए स्टोव पर कढ़ाई या प्रेशर कुकर चढ़ा देते हैं. इसमें तेल को पकाते समय प्याज या बाकी चीजों को काटते हैं. इससे बिजली और समय दोनों बर्बाद होते हैं. इंडक्शन पर खाना बनाने वाले बर्तन को गर्म करने से पहले सारी तैयारी कर लें. ये स्मार्ट किचन हैक है. खाना बनाने की सामग्री को पहले तैयार करें. इसे टुकड़ों में काट लें और फिर खाना बनाएं.

बर्तन ढक कर खाना पकाएं- जब भी आप खाना बना रहे हैं तो इसे जरूरत के मुताबिक ढक्कन से ढक जरूर दें. इस तरीके को अपनाने से भाप बर्तन के अंदर ही रहती है और आना इसी से करीब 30 फीसदी पक जाता है. जब आप खुले बर्तन में खाना बनाते हैं तो गर्मी बाहर निकल जाती है और खाना देर से पकता है. इस वजह से इंडक्शन पर बिजली या एलपीजी ज्यादा खर्च होती है.

चीजों को भिगोना- अगर आप दाल, राजमा, छोले और चावल को पकाने जा रहे हैं तो इन्हें पहले जरूर भिगो दें. ऐसा करने से ये जल्दी गलते हैं और गैस या बिजली की बचत करीब 20 पर्सेंट तक होती है.

न सिलिंडर का झंझट न, आग का डर:बिना गैस आखिर कैसे काम करता है इंडक्शन  चूल्हा? यहां समझे पूरी तकनीक - How Induction Stove Work Without Flame?  Here's Detail - Amar Ujala

प्रेशर कुकर का यूज- समय और बिजली बचानी है तो खाने को प्रेशर कुकर में पकाएं. मार्केट में इंडक्शन फ्रेंडली प्रेशर कुकर मौजूद हैं. इसमें खाना तेजी से पकता है क्योंकि खाने की भाप कुकर से अंदर ही रहती है. बिजी लाइफ में प्रेशर कुकर ने कुकिंग को बेहद आसान कर दिया है.

आंच कैसी रहे- जब आप खाना बना रहे हैं तो आंच को तेज रखें, लेकिन इसमें जब उबाल आ जाए तो इसे धीमा कर दें. ऐसा करने से भी गैस और बिजली की बचत होती है.

Share this story