इजराइल-लेबनान के बीच युद्धविराम का भारत ने किया स्वागत
Apr 17, 2026, 16:31 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
नई दिल्ली, 17 अप्रैल (हि.स.)। भारत ने इजराइल और लेबनान के बीच 10 दिन के युद्धविराम की घोषणा पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि शांति की दिशा में उठाए गए हर कदम का स्वागत है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में कहा कि हम युद्धविराम का स्वागत करते हैं। शांति की दिशा में उठाए गए हर कदम का हम स्वागत करते हैं।
इजराइल की ओर से भारत को हमास को आतंकवादी संगठन घोषित करने के अनुरोध पर प्रवक्ता ने कहा कि हमारे पास एक प्रक्रिया मौजूद है और उन मुद्दों का समाधान उसी प्रक्रिया के तहत किया जाता है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

