एमवी ओमोरफी पर हमले को लेकर भारत ने यूक्रेन के राजदूत को तलब किया, कड़ी चिंता जताई

WhatsApp Channel Join Now


नई दिल्ली, 27 जुलाई (हि.स.)। वाणिज्यिक पोत एमवी ओमोरफी पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत के मामले में सोमवार को यूक्रेन के राजदूत डॉ. ओलेक्सांद्र पोलिशचुक को विदेश मंत्रालय में तलब कर घटनाक्रम पर भारत की ओर से गंभीर चिंता व्यक्त की गई।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राजदूत को इस घटना के संबंध में मंत्रालय बुलाया गया, जहां भारत ने वाणिज्यिक जहाजों पर हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। मंत्रालय ने कहा कि ऐसे हमले समुद्री नौवहन की सुरक्षा, नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं।

मंत्रालय ने यूक्रेनी राजदूत से आग्रह किया कि वह भारत की गंभीर चिंताओं से अपनी सरकार को अवगत कराएं। भारत ने स्पष्ट किया कि वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाने तथा निर्दोष नाविकों के जीवन को खतरे में डालने वाली ऐसी घटनाएं पूरी तरह अस्वीकार्य हैं और भविष्य में इनसे हर हाल में बचा जाना चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Share this story