भारत-ब्रिटेन वार्षिक रणनीतिक संवाद में रक्षा एवं रणनीतिक सहयोग पर चर्चा
नई दिल्ली, 23 अप्रैल (हि.स.)। भारत और ब्रिटेन के बीच 'वार्षिक रणनीतिक संवाद' कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने अपने ब्रिटिश समकक्ष जोनाथन पॉवेल की मेजबानी की। इस बैठक में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की गई।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि यहां गुरुवार को हुई इस बैठक में दोनों पक्षों ने व्यापक मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझीदारी को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। इसमें रक्षा और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया गया।
दोनों पक्षों ने रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग को गहराने के उपायों पर चर्चा की। इसके साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर उभर रही सुरक्षा चुनौतियों पर भी विचार साझा किए गए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

