भारत और सोमालिया के बीच पहली विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
भारत और सोमालिया के बीच पहली विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा


भारत और सोमालिया के बीच पहली विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा


-व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य, क्षमता निर्माण और समुद्री सुरक्षा को प्राथमिकता वाले क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया

नई दिल्ली, 15 नवंबर (हि.स.)। भारत और सोमालिया के बीच पहली विदेश कार्यालय परामर्श बैठक रविवार को सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में आयोजित हुई। बैठक में दोनों देशों ने राजनीतिक, सुरक्षा, आर्थिक और सामाजिक-सांस्कृतिक संबंधों की समीक्षा की। साथ ही द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के उपायों पर विचार-विमर्श किया।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के पश्चिम एशिया एवं उत्तरी अफ्रीका (डब्ल्यूएएनए) प्रभाग के संयुक्त सचिव और सोमालिया के विदेश मंत्रालय के स्थायी सचिव ने की।

बैठक में दोनों पक्षों ने व्यापार एवं निवेश, लघु और मध्यम उद्यम, स्वास्थ्य एवं औषधि क्षेत्र, क्षमता निर्माण, आतंकवाद-रोधी सहयोग तथा समुद्री सुरक्षा को प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के रूप में चिह्नित किया। इसके अलावा, दोनों देशों ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777571 Articles

Share this story