पाकिस्तान के आरोपों को भारत ने बताया निराधार, आतंकी ढांचे पर कार्रवाई की नसीहत

WhatsApp Channel Join Now
पाकिस्तान के आरोपों को भारत ने बताया निराधार, आतंकी ढांचे पर कार्रवाई की नसीहत


नई दिल्ली, 28 जून (हि.स.)। भारत ने कराची में हुई घटना को लेकर पाकिस्तान की ओर से लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें निराधार बताया है। भारत ने कहा कि दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय पाकिस्तान को अपने यहां मौजूद आतंकवादी ढांचे के खिलाफ विश्वसनीय कार्रवाई करनी चाहिए।

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने रविवार को मीडिया के प्रश्नों के उत्तर में कहा कि भारत ने कराची की हालिया घटना को लेकर पाकिस्तान की रिपोर्टें देखी हैं, जिनमें भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत इन आरोपों को स्पष्ट रूप से खारिज करता है। पाकिस्तान को दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय आत्ममंथन करना चाहिए और अपने क्षेत्र में मौजूद आतंकवादी ढांचे के खिलाफ विश्वसनीय कार्रवाई करनी चाहिए।

रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद को राज्य नीति के एक साधन के रूप में इस्तेमाल करने की प्रवृत्ति से भी बाहर निकलना चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Share this story