पाक के झूठ पर भारत ने कहा- मानवीय सहायता ले जा रहे विमान को दी गई समय से क्लीयरेंस

WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली, 02 दिसंबर (हि.स.)। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी मीडिया के इस दावे का खंडन किया है कि भारत ने चक्रवात प्रभावित श्रीलंका के लिए मानवीय सहायता ले जा रहे पाकिस्तानी विमान को ‘एयर क्लीयरेंस’ नहीं दी। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया, “भारत इस चुनौतीपूर्ण समय में सभी उपलब्ध साधनों के माध्यम से श्रीलंका के लोगों की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि विमान को समय से क्लीयरेंस दिया गया था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से आया बयान बेहूदा है। यह भारत के खिलाफ दुष्प्रचार का एक ओर प्रयास है। पाकिस्तान की ओर से भारतीय उच्चायोग को कल दोपहर 1:00 बजे अनुरोध प्राप्त हुआ था। तात्कालिक आवश्यकता को देखते हुए भारत सरकार ने इसे तेजी से क्लियर करते हुए शाम को 5:30 बजे तक ओवर फ्लाइट अनुमति प्रदान कर दी थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Share this story