भारत जल्द नेपाल भेजेगा राहत सामग्री, बाढ़ प्रभावितों के लिए मदद की तैयारी

WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली, 26 अगस्त (हि.स.)। नेपाल में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से उत्पन्न हालात के बीच भारत सरकार प्रभावित लोगों की मदद के लिए जल्द से जल्द राहत सामग्री भेजने की तैयारी कर रही है।

इस बीच नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने बाढ़ से प्रभावित भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए आपातकालीन संपर्क नंबर जारी किए हैं। भारतीय नागरिक +977 985 131 6807 और +977 970 910 7500 पर संपर्क कर सकते हैं।

नेपाल के तिब्बत सीमा के पास स्थित रसुवा जिले में बुधवार को भोटे कोशी नदी में अचानक बाढ़ आ गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तिब्बती क्षेत्र की ओर ग्लेशियर में अचानक पानी बढ़ने या हिमस्खलन को इस बाढ़ की संभावित वजह माना जा रहा है। बाढ़ से कई गांवों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा है।

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, हादसे में कम से कम 8-9 लोगों की मौत हुई है, जबकि 380 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में करीब 105 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। भारतीय दूतावास स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित भारतीयों के परिजनों की सहायता के लिए संपर्क व्यवस्था सक्रिय की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Share this story