प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नवनियुक्त प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह को बधाई दी

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नवनियुक्त प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह को बधाई दी


नई दिल्ली, 27 मार्च (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बालेन्द्र शाह को नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।

मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा कि बालेन्द्र शाह की नियुक्ति नेपाल की जनता द्वारा उनके नेतृत्व में जताए गए विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि वह भारत और नेपाल के बीच मित्रता और सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए शाह के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं। मोदी ने यह भी जोर दिया कि दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करना दोनों देशों की जनता के आपसी हित में है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, “नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बालेन्द्र शाह को हार्दिक बधाई। आपकी नियुक्ति नेपाल की जनता द्वारा आपके नेतृत्व में व्यक्त किए गए विश्वास को दर्शाती है। मैं भारत-नेपाल की मित्रता और सहयोग को, हमारे दोनों देशों की जनता के आपसी लाभ के लिए और भी अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने हेतु आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।”

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Share this story