भारत ने मालदीव को भेजी खसरा के टीके की 20 हजार खुराक

WhatsApp Channel Join Now
भारत ने मालदीव को भेजी खसरा के टीके की 20 हजार खुराक


नई दिल्ली, 11 जून (हि.स.)। भारत ने मालदीव सरकार को टीकाकरण कवरेज को मजबूत करने और जन स्वास्थ्य की रक्षा करने में सहायता के लिए खसरा के टीके की 20 हजार खुराक और लगभग 3 टन चिकित्सा सामग्री भेजी है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह समय पर दी गई सहायता मालदीव में खसरे के बढ़ते मामलों से निपटने और सरकार के राहत प्रयासों को मजबूत करने में सहायक होगी। भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति और विजन महासागर में मालदीव का विशेष स्थान है। एक विश्वसनीय प्राथमिक सहायता प्रदाता के रूप में भारत दोनों देशों के लोगों के पारस्परिक लाभ के लिए साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के लिए मालदीव सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Share this story