भारत और लेबनान के बीच पहली विदेश कार्यालय वार्ता, व्यापार और डिजिटल ढांचे में सहयोग पर चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
भारत और लेबनान के बीच पहली विदेश कार्यालय वार्ता, व्यापार और डिजिटल ढांचे में सहयोग पर चर्चा


भारत और लेबनान के बीच पहली विदेश कार्यालय वार्ता, व्यापार और डिजिटल ढांचे में सहयोग पर चर्चा


नई दिल्ली, 09 नवंबर (हि.स.)। भारत और लेबनान के बीच सोमवार को यहां पहली विदेश कार्यालय वार्ता हुई। इसमें दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और राजनीतिक-सुरक्षा, आर्थिक तथा सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने व्यापार एवं निवेश, डिजिटल सार्वजनिक ढांचे और औषधि क्षेत्र में सहयोग को प्राथमिकता देने पर सहमति जताई।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में बताया कि वार्ता की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय में सचिव (सीपीवी एवं ओआईए) राजदूत श्रीप्रिया रंगनाथन और लेबनान के विदेश एवं प्रवासी मंत्रालय के महासचिव राजदूत अब्देल सत्तार इस्सा ने की।

वार्ता के दौरान दोनों देशों ने आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। बैठक में दोनों पक्षों ने भारत और लेबनान के बीच राजनीतिक एवं सुरक्षा सहयोग, आर्थिक संबंधों तथा सामाजिक-सांस्कृतिक आदान-प्रदान के सभी पहलुओं की समीक्षा की। इसके साथ ही आपसी हित से जुड़े क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774432 Articles

Share this story