वैश्विक प्रवासन व आवाजाही के रुझानों पर भारत और आईओएम के बीच चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
वैश्विक प्रवासन व आवाजाही के रुझानों पर भारत और आईओएम के बीच चर्चा


नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (हि.स.)। विदेश मंत्रालय की सचिव (वाणिज्य दूतावास, पासपोर्ट एवं वीजा और प्रवासी भारतीय मामले) श्रीप्रिया रंगनाथन और अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) की महानिदेशक एमी पोप के बीच वैश्विक प्रवासन और लोगों की आवाजाही से जुड़े मौजूदा रुझानों पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारत के लिए उपलब्ध अवसरों को बढ़ाने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में वैश्विक स्तर पर प्रवासन और गतिशीलता के उभरते रुझानों तथा उनसे जुड़े अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बदलती वैश्विक परिस्थितियों के बीच भारत के अपने नागरिकों और पेशेवरों के लिए अधिक अवसर सुनिश्चित करने और प्रवासन से संबंधित सहयोग को और मजबूत बनाने के मुद्दों पर भी बातचीत हुई।

उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध संस्था है, जो प्रवासन से जुड़े मुद्दों पर सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करती है। भारत भी इस संगठन के साथ विभिन्न प्रवासन एवं मानव गतिशीलता संबंधी विषयों पर सहयोग करता रहा है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761806 Articles

Share this story