ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले रेल भवन, इंडिया गेट और राष्ट्रपति भवन तिरंगे की रोशनी में जगमगाया

WhatsApp Channel Join Now
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले रेल भवन, इंडिया गेट और राष्ट्रपति भवन तिरंगे की रोशनी में जगमगाया


नई दिल्ली, 10 सितंबर (हि.स.)। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 से पहले रेल भवन, इंडिया गेट, विजय चौक और राष्ट्रपति भवन सहित कई ऐतिहासिक इमारतों को तिरंगे की रोशनी में गुरुवार को जगमग किया गया है। वहीं, सम्मेलन से पहले से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट है।

भारत की अध्यक्षता में 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12-13 सितंबर को देश की राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है। यह ब्रिक्स की अध्यक्षता करने का भारत का चौथा अवसर होगा। इसका थीम सुदृढ़शीलता, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के लिए निर्माण है।

राजधानी नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले रेल भवन, इंडिया गेट, विजय चौक और राष्ट्रपति भवन सहित कई ऐतिहासिक इमारतों को तिरंगे की रोशनी में जगमग किया गया है। साथ ही सुरक्षा कारणों से दिल्ली पुलिस ने आज से 14 सितंबर तक शहर में ड्रोन और कई अन्य छोटे हवाई उपकरणों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित हो रहा है। ब्रिक्स में 11 सदस्य देश हैं, जिनमें ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, भारत, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Share this story