मोदी और कार्नी ने भारत-कनाडा रणनीतिक साझेदारी में ठोस प्रगति पर सहमति जताई

WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भारत-कनाडा रणनीतिक साझेदारी के तहत व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क सहित प्रमुख क्षेत्रों में ठोस परिणाम हासिल करने की दिशा में मिलकर काम करने पर सहमति जताई है।

मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यह जानकारी देते हुए कहा कि कार्नी के साथ उनकी सौहार्दपूर्ण और सार्थक बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों में बनी सकारात्मक गति को आगे बढ़ाने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर सहमत हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत और कनाडा मिलकर अधिक स्थिर और समृद्ध विश्व के निर्माण में योगदान दे रहे हैं।”

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760327 Articles

Share this story