विदेश मंत्री जयशंकर भूटान पहुंचे, अपने समकक्ष धुंगयेल के साथ की वार्ता

WhatsApp Channel Join Now
विदेश मंत्री जयशंकर भूटान पहुंचे, अपने समकक्ष धुंगयेल के साथ की वार्ता


बुमथांग, 15 सितंबर (हि.स.)। विदेश मंत्री एस जयशंकर बुधवार को अपनी दो दिवसीय भूटान यात्रा पर बुमथांग पहुंचे। यहां उन्होंने भूटान के विदेश मंत्री ल्योंपो डीएन धुंगयेल के साथ मुलाकात कर दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया कि उन्होंने ल्योंपो डी एन धुंगयेल के साथ व्यापक द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की और भूटान के आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक केंद्र बुमथांग में उनके आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच विकास साझेदारी, ऊर्जा, व्यापार, संपर्क, संस्कृति और लोगों के बीच संबंधों को और आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Share this story