पुणे-बेंगलुरु हाइवे में बस पलटी, 27 यात्री बाल-बाल बचे, आठ घायल



मुंबई, 19 मार्च (हि. स.)। पुणे जिले में बाधवन इलाके में चांदनी चौक के पास पुणे-बंगलुरु हाइवे पर शनिवार देररात एक निजी बस अनियंत्रित होकर 15 फीट नीचे गिरकर पलट गई। इस हादसे में आठ यात्री घायल हो गए। बाकी 27 यात्री सकुशल हैं। घायलों को कोथरुड के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी बाधवन पुलिस ने दी।

पुलिस के अनुसार यह बस शर्मा ट्रैवेल्स की है। इसमें 35 यात्री थे। बस मुंबई से बंगलुरु जा रही थी। इस बस के यात्री लिंगोजी राव ने बताया कि बस शाम करीब साढ़े छह बजे मुंबई से निकली थी। पुणे के चांदनी चौक इलाके में पहुंचते ही बस अचानक हाइवे के स्थान पर सेवा रोड की तरफ मुड़कर पलट गई। स्ट्रीट लाइट न होने से अंधेरे में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

हिन्दुस्थान समाचार/ राजबहादुर/मुकुंद

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story