उपराष्ट्रपति ने स्वतंत्रता सेनानी इमैनुएल की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
उपराष्ट्रपति ने स्वतंत्रता सेनानी इमैनुएल की जयंती पर दी श्रद्धांजलि


नई दिल्ली, 09 अक्टूबर (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी त्यागी इमैनुएल सेकरनार की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उपराष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा, मैं त्यागी इमैनुएल के बलिदान तथा समाज में उनके योगदान का सम्मान करता हूं। उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और मानवीय गरिमा को बनाए रखने के लिए जिस साहस के साथ संघर्ष किया, वह सराहनीय है। कम उम्र में ही स्वतंत्रता संग्राम में शामिल होने के बाद, उन्होंने देश की आज़ादी के बाद जातिगत भेदभाव के खिलाफ़ अथक प्रयास किए और लोगों के अधिकारों व आत्म-सम्मान को स्थापित करने के लिए काम किया। उन्होंने सामाजिक जागरूकता बढ़ाने, युवाओं को एकजुट करने और शिक्षा तथा अधिकारों के प्रति चेतना जगाने में अहम भूमिका निभाई। समानता, सामाजिक न्याय, भाईचारे और सद्भाव वाले समाज के निर्माण के उनके आदर्श हमें हमेशा प्रेरित करते रहें। उनका जीवन और बलिदान हमें एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता रहे जो एकजुट हो और भेदभाव से मुक्त हो।

उल्लेखनीय है कि इमैनुएल सेकरनार तमिलनाडु के नागरिक अधिकार कार्यकर्ता थे। उन्होंने देश की आजादी के साथ-साथ समाज के शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों तथा सामाजिक न्याय के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उन्हें तमिल संस्कृति में आदरपूर्वक 'थियागी' (त्यागी/शहीद) या 'इमैनुएल देवेंद्रर' के नाम से जाना जाता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Share this story