फ्री में घूमना चाहती हैं व‍िदेश, तो इस देश की सरकार उठा रही है पूरा खर्च; जान लें अप्‍लाई करने का तरीका

WhatsApp Channel Join Now

विदेश घूमने का सपना भला किसका नहीं होता है। हर कोई चाहता है कि वो अपनी लाइफ में एक बार International Trip पर जरूर जाए। कुछ लोग घूम भी आते हैं, लेकिन जिनके पास बजट की दिक्कत होती है उनका सपना अधूरा रह जाता है। जब भी विदेश घूमने की बात आती है तो लोगों के मन में अमेरिका, स्विट्जरलैंड, इटली, पेरिस, दुबई या सिंगापुर का ही ख्याल आता है। हालांकि, विदेश घूमना इतना आसान भी नहीं है।

महंगे टिकट्स, पासपोर्ट और वीजा समेत कई डॉक्यूमेंट्स आपको रखने पड़ते हैं, लेकिन अगर हम आपसे कहें कि एक ऐसा देश है जहां आप फ्री में जा सकती हैं और खूब एंजॉय कर सकती हैं, तो क्या आप यकीन करेंगी? जी हां, दरअसल, फिनलैंड सरकार आपको फ्री में अपने देश बुला रही है। वहां से आपके लिए एक स्पेशल ऑफर आया है। आइए जानते हैं वो ऑफर क्या है और आप इसके लिए कैसे अप्लाई कर सकती हैं-

Finland trip in free (2)
क्या है पूरा ऑफर?

ये खास मौका फिनलैंड के लेकलैंड (Lakeland) एरिया में घूमने के लिए है। दरअसल, ये यूरोप का सबसे बड़ा लेक वाला इलाका माना जाता है। यहां लोग गर्मियों में आराम करने, नेचर का मजा लेने और खुद को समय देने के लिए जाते हैं। फिनलैंड सरकार ने जो ऑफर निकाला है, उसके तहत 6 कपल्स को सेलेक्ट किया जाएगा। इन्हें फिनलैंड बुलाकर वहां के कल्चर्स से रूबरू कराया जाएगा।

सब कुछ होगा फ्री

खास बात तो ये है कि यहां आने-जाने, रहने-खाने, घूमने-फिरने और यहां तक कि वीजा का जिम्मा भी फिनलैंड सरकार के हाथ में होगा। ट्रिप सात दिन के लिए होगा और जिनका सेलेक्शन होगा, वो जून में फिनलैंड जा पाएंगे।

कौन कर सकता है अप्लाई?

अगर आपको ट्रैवल करना पसंद है और आप कुछ नया एक्सपीरियंस करना चाहती हैं, तो इस ऑफर के लिए अप्लाई आप इसमें अप्लाई कर सकती हैं। बस ध्यान रखें कि आपको एक पार्टनर (दो लोगों की टीम) के साथ ही रजिस्ट्रेशन करना होगा।

कैसे करें अप्लाई?

आपको अपने पार्टनर के साथ एक छोटा सा वीडियो बनाना है। इसमें आपको अपना इंट्रो देना होगा और ये बताना होगा कि आप फिनलैंड में समर वेकेशन को कैसे इमैजिन करती हैं।
वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करें और @ourfinland को टैग करें।
इसके अलावा #ChillLikeAFinn हैशटैग का इस्तेमाल करें।
ध्यान रखें कि आपका प्रोफाइल पब्लिक होना चाहिए और वीडियो इंग्लिश में होना जरूरी है।
इसके बाद आपको ChillLikeAFinn.com पर जाकर साइन-अप फॉर्म भरना होगा।

Finland trip in free (1)
कब तक कर सकती हैं अप्लाई?

आपको बता दें कि इस ऑफर के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 29 मार्च 2026 तक ही है। इसलिए अगर आप इस मौके को मिस नहीं करना चाहती हैं, तो जल्दी अप्लाई कर दें। वरना ये गोल्डन चांस आपके हाथ से निकल जाएगा।

तो अगर आपका भी विदेश घूमने का सपना है, तो ये गोल्डन चांस बिल्कुल भी मिस न होने दें। क्योंकि फ्री में विदेश घूमने का मौका बार-बार नहीं मिलता, इसलिए देर न करें और आज ही अप्लाई कर दें।

Share this story