कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में 26 मार्च को विधानसभा घेरेंगे बेराेजगार युवा

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में 26 मार्च को विधानसभा घेरेंगे बेराेजगार युवा


हैदराबाद, 24 मार्च( हि.स.)। तेलंगाना में कांग्रेस की रेवंत रेड्डी सरकार के रोजगार देने के चुनावी वादे पूरे न किए जाने से नाराज बेरोजगार युवाओं ने 26 मार्च को ‘चलो विधानसभा’ आंदोलन का ऐलान किया है। इस प्रदर्शन में राज्यभर से बड़ी संख्या में युवाओं के शामिल होने की संभावना को देखते

हुए पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रही है।

मंगलवार काे बेरोजगार युवा नेता इंद्रा नायक ने कहा कि सरकार के सत्ता में आने के बाद न तो कोई जॉब कैलेंडर जारी किया गया है और न ही नई भर्ती अधिसूचनाएं निकाली गई हैं। इससे बड़ी संख्या में युवा आयु सीमा पार कर भर्ती के लिए अयोग्य हो रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि दूसरी तरफ आंध्र

प्रदेश सरकार ने जॉब कैलेंडर और भर्तियों की अधिसूचनाएं जारी की हैं, लेकिन तेलंगाना में ऐसा नहीं हुआ। इनका आरोप है कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी ने युवाओं से एक वर्ष के भीतर दो लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था। यह वादा पार्टी के घोषणा पत्र में भी शामिल था, लेकिन तेलंगाना की सरकार ने दो वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक कोई नई भर्ती अधिसूचना जारी नहीं की गई है। इसके अलावा, बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिलने तक प्रति माह चार हजार रुपये भत्ता देने का वादा भी अब तक पूरा नहीं हुआ है।

उन्होंने मांग की कि सरकार अपने चुनावी वादों के अनुसार दो लाख नौकरियों की भर्ती, जॉब कैलेंडर जारी करे और बेरोजगारी भत्ता देने की दिशा में तत्काल कदम उठाए। उन्होंने चेतावनी दी कि रेवंत रेड्डी अपना वादा पूरा नहीं करती है तो आंदोलन को राज्यव्यापी बनाया जाएगा। उन्हाेंने कहा किनाराज बेराेजगार युवा अपनी इन मांगाें काे लेकर 26 मार्च काे विधानसभा की ओर कूच करेगा।

उल्लेखनीय है कि तेलंगाना मेें विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। सोमवार को इन्हीं सवालों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भी विधानसभा घेरने की कोशिश की थी।

हिन्दुस्थान समाचार / Dev Kumar Pukhraj

Share this story