नवरात्र‍ि पूजा के फूलों को फ्रिज में खराब होने से कैसे बचाएं? ट्राई करें यह आसान हैक


 
m
WhatsApp Channel Join Now

नवरात्रि के द‍िनों में मां दुर्गा की पूजा के लिए लोग रोजाना फ्रेश फूल खरीदकर लाते हैं। कोई गेंदे की माला चढ़ाता है, तो कोई गुलाब और दूसरे फूलों से मां का श्रृंगार करता है, लेकिन कई बार सुबह खरीदे गए फूल अगले दिन तक मुरझाने लगते हैं। खासकर तब, जब घर में ज्यादा फूल आ जाएं या पहले से फूल खरीदकर रख लिए जाएं, तो उन्हें फ्रेश रखना थोड़ा मुश्‍क‍िल हो जाता है।

ऐसे में कई लोग फूलों को फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन फ्र‍िज में भी खराब होने की दि‍क्कत हो जाती है। ऐसे में हम आपके ल‍िए एक आसान सा हैक लेकर आए हैं, ज‍िनसे आप फ्र‍िज में रखे फूलों को लंबे समय तक फ्रेश रख सकती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं-

navratri puja flower storage hack (1)

पूजा के फूलों को फ्रिज में रखने का आसान हैक

कई लोग गलत‍ियां करते हैं क‍ि फूलों को फ्रिज में रखने से पहले उन्हें सीधे प्लास्टिक बैग में बंद कर देते हैं। यही सबसे बड़ी गलती है। ऐसा करने से बैग के अंदर नमी जमा हो जाती है और फूल जल्‍दी खराब होने लगते हैं। इसकी जगह आप किचन में इस्तेमाल होने वाले पेपर टॉवल का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। इस हैक के लिए आपको चाहिए-

साफ और सूखा पेपर टॉवल
एक साफ डिब्बा

फूलों को ताजा रखने के लिए अपनाएं ये तरीका

अगर आप चाहती हैं क‍ि पूजा के फूल मुरझाएं नहीं, तो ये तरीका अपना सकती हैं-

सबसे पहले देख लें क‍ि फूलों में से कोई फूल पहले से दबा या उसकी पंखुड़ियां खराब तो नहीं हो रही हैं। अगर ऐसा है तो उसे पहले ही न‍िकाल दें।
अब एक साफ पेपर टॉवल को थेाड़ा सा नम कर लें। ध्यान रहे कि वह पानी से पूरी तरह भीगा हुआ न हो।
अब डिब्बे के नीचे पेपर टॉवल बिछाएं और उसके ऊपर फूलों को रख दें। फूलों को बहुत ज्यादा भरकर न रखें।
अब फूलों के ऊपर एक और साफ पेपर टॉवल रख सकती हैं। इसके बाद डिब्बे का ढक्कन बंद कर दें।

navratri puja flower storage hack (2)

फूलों को फ्रिज में रखते समय इन बातों का रखें ध्यान

सिर्फ फूलों को फ्रिज में रख देना काफी नहीं है। उन्हें सही तरीके से रखना भी जरूरी है। इसल‍िए इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें-

गेंदे और गुलाब जैसे फूलों को फ्रिज में रखने से पहले धोने की जरूरत नहीं है।
अगर फूल धूप में रखे थे या गर्म जगह से लाए गए हैं, तो पहले उन्हें थोड़ी देर ठंडी जगह पर रखकर ही फ्रि‍ज में स्‍टोर करें।
फूलों को फलों के पास न रखें।
अगर किसी फूल पर फफूंद दिखे या वह गलने लगे, तो उसे हटा दें।

नवरात्रि में फूल खरीदते समय भी रखें ध्यान

फूलों को ज्यादा देर तक फ्रेश रखने के लिए उन्हें खरीदते समय ही कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे-

ऐसे फूल लें जिनकी पंखुड़ियां फ्रेश और मजबूत दिख रही हों।
दबे हुए या चिपचिपे फूल न खरीदें।
अगर अगले दिन पूजा करनी है, तो फूलों को घर लाने के बाद फ्र‍िज में रख दें।

Soumya Chaurasia
Soumya Chaurasia

6506 Articles

Share this story