बिहार के कटिहार में सड़क हादसा, 10 की मौत

WhatsApp Channel Join Now

कटिहार, 11 अप्रैल (हि. स.)। बिहार में कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। राष्ट्रीय राजमार्ग (जन एच) -31 पर बसगड़ा चौक के पास दातपुर मुसहरी चौक के नजदीक बस और पिकअप वैन की जोरदार टक्कर में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक हरदा से पूर्णिया जा रही तेज रफ्तार बस का ड्राइवर नशे की हालत में था। रास्ते में बस पहले भी एक-दो जगह टक्कर मार चुकी थी। जैसे ही बस दातपुर मुसहरी चौक पहुंची, सामने से आ रही पिकअप वैन से सीधी भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पास से गुजर रही दो मोटरसाइकिलें भी चपेट में आ गईं। बाइक पर सवार चार लोगों समेत कुल 10 लोगों की मौके पर ही जान चली गई। हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बस ड्राइवर फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

Share this story