गृहमंत्री ने सारस्वत सहकारी बैंक और अमूल को एक लाख करोड़ के वार्षिक टर्नओवर पार करने पर दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
गृहमंत्री ने सारस्वत सहकारी बैंक और अमूल को एक लाख करोड़ के वार्षिक टर्नओवर पार करने पर दी बधाई


नई दिल्ली, 07 अप्रैल (हि.स.)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सारस्वत सहकारी बैंक और अमूल को वर्ष 2025-26 में एक लाख करोड़ रुपये के वार्षिक टर्नओवर का आंकड़ा पार करने पर बधाई दी।

सहकारिता मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सारस्वत सहकारी बैंक और अमूल द्वारा वर्ष 2025-26 में एक लाख करोड़ रुपये के वार्षिक टर्नओवर का आंकड़ा पार करना, सहकारिता की शक्ति और उसकी अपार संभावनाओं का जीवंत उदाहरण है।

गृह मंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल सहकारी बैंकिंग और डेयरी क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है, बल्कि इससे आत्मनिर्भर भारत की निर्माण यात्रा को भी नई ऊर्जा मिलने वाली है। उन्होंने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए अमूल और सारस्वत सहकारी बैंक से जुड़े सभी कर्मयोगियों को बधाई दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story