मुंबई में भारी बारिश के कारण कई उड़ानें प्रभावित

WhatsApp Channel Join Now

मुंबई, 05 जुलाई (हि.स.)। मुंबई में भारी बारिश के कारण रविवार को उपनगरीय लोकल ट्रेनों, सड़क और एयर ट्रैफिक पर असर पड़ा। बारिश और खराब मौसम की वजह से मुंबई एयरपोर्ट का रनवे सुबह एक घंटे के लिए बंद कर दिया गया था। दिन में 4 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं और मुंबई आने वाली 13 फ्लाइट्स का रूट बदल दिया गया। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।

मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों के लिए रविवार को बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया था। बारिश की वजह से दिन में इंडिगो की कुल चार उड़ानें दिल्ली-मुंबई, इंदौर-मुंबई अप और डाउन रूट पर दो-दो, रद्द कर दी गईं। मुंबई आने वाली 13 विमानों का रास्ता दूसरी जगह मोड़ दिया गया। बारिश का ज़ोर कम होने के बाद, मोड़ी गई फ्लाइट्स मुंबई एयरपोर्ट पर वापस आईं।

रविवार सुबह खराब मौसम की वजह से रनवे पर असर पड़ा। मुंबई इलाके में तेज हवाएं चल रही थीं और भारी बारिश की वजह से विज़िबिलिटी कम हो गई थी। नियमों के मुताबिक, यात्रियों, एयरक्राफ्ट और ग्राउंड स्टाफ की सुरक्षा को देखते हुए रनवे पर ऑपरेशन कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। मौसम ठीक होने के बाद रनवे फिर से शुरू किया गया। कुल 1 घंटे के लिए रनवे रोक दिया गया था। इस वजह से एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ लग गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

Share this story