Happy Friendship Day Wishes: दोस्तों को शेयर करें ये बेस्ट विशेज और मैसेजेस, यादगार बनेगा दिन
फ्रेंडशिप डे हर साल अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। यह दिन उनके लिए सबसे खास है, जो अपने किसी खास दोस्त को यह बताना चाहते हैं कि वह उनके लिए कितना खास है। इस दिन लोग अपने दोस्तों को विशेज, कोट्स और गिफ्ट देकर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं।सोशल मीडिया के दौर में फ्रेंडशिप डे पर लोग दोस्तों के लिए शायरी भी स्टेटस में लगाते हैं। आप भी अपने दोस्तों को भेजने को भेजने के लिए नए फ्रेंडशिप डे कोट्स, विशेज और शायरी ढूंढ रही हैं, तो यगह आर्टिकल आपके काम आएगा। दोस्तों के ऊपर बनी इन विशेज को आप मैसेज और स्टेटस में भी लगा सकती है।
फ्रेंडशिप डे विशेज फॉर बेस्ट फ्रेंड
1- दोस्ती नाम है हर पल मुस्कुराने का होता है,
दोस्ती नाम है सुख-दुख में साथ निभाने का होता है।
रिश्ते तो बहुत मिल जाएंगे जिंदगी में,
लेकिन दोस्ती नाम उम्रभर साथ निभाने का होता है।
2- मेरी हर खुशी की एक वजह है दोस्त,
मेरे हर अच्छे-बुरे वक्त का सहारा है दोस्त।
दूर रहकर भी दिल के करीब रहता है वो,
ऐ दोस्त मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत हिस्सा है तू।
3- बस जिंदगी में एक सच्चा दोस्त होना चाहिए,
तब ना दौलत चाहिए, ना कोई पहचान चाहिए।
जो समझ सके खामोशी के पीछे की बात,
दोस्ती जैसा एक प्यारा रिश्ता हर इंसान को चाहिए।

4- नाराज हो तो हक से नाराज रहना,
पर कभी दूर मत जाना,
गलती हो गई हो तो माफ कर देना दोस्त,
क्योंकि तुम्हारे बिना अच्छा नहीं लगता मुस्कुराना।
फ्रेंडशिप डे पर दिल को छू लेने वाली विशेज
5- वो साथ बिताई शामें याद आती हैं,
वो बचपन की बातें याद आती हैं,
आज भी दिल मुस्कुरा देता है,
जब पुराने दोस्तों की याद आती है।
6- भीड़ में तो हजारों लोग मिलते हैं,
कुछ दोस्त जिंदगी में खास होते हैं,
जो हर खुशी और गम के पास होते हैं,
पर सच्चे दोस्त किस्मत वालों के पास होते हैं।

7- दोस्त क्यों हर छोटी सी बात पर नाराज हो जाता है,
अपने इस दोस्त को इतना दूर मत किया कर,
रिश्ते बड़ी मुश्किल से मिलते हैं जिंदगी में,
इन्हें प्यार से हमेशा संभाल कर रखा कर।
8- हर कदम पर साथ निभाएंगे,
तेरी हर परेशानी में काम आएंगे,
चाहे बदल जाए पूरा जमाना,
हम हमेशा तेरे दोस्त कहलाएंगे।
9- दोस्ती की मिसाल है हमारी कहानी,
तू ही मेरा सच्चा दोस्त मेरा साथी, मेरा हमदर्द है।
10- दोस्त कुछ यादें पुरानी नहीं होती,
दोस्त कुछ बातें बेगानी नहीं होती।
दोस्त चाहे कितने दूर हो जा तू,
दिल से उनकी कहानी खत्म नहीं होती।

11- दोस्ती जिंदगी का सबसे प्यारा विश्वास है,
दोस्ती इसलिए कोई शब्द नहीं एहसास है।
यहां मतलब खत्म हो जाते हैं सारे,
सच्ची दोस्ती की शुरुआत होती है यहीं से शुरुआत।
फ्रेंडशिप डे पर दोस्त के लिए कोट्स और मैसेज
12- भले ही हम मिल नहीं पाते,
दूरी चाहे कितनी भी बढ़ जाए,
दिलों की बातें कभी कम नहीं होनी चाहिए।
सच्चे दोस्तों की दोस्ती कभी,
समय के साथ खत्म नहीं होती चाहिए।
13- हर दिन खास नहीं होता,
हर दोस्त पास नहीं होता,
जो दोस्त जिंदगी में मिल जाए सच्चा,
उससे बड़ा कोई उपहार नहीं होता।
14- चेहरे हजार मिल जाते हैं दुनिया में,
पर दिल से मिलने वाले कम होते हैं,
जिंदगी में खुशकिस्मत होते हैं वो लोग,
जिनके सच्चे दोस्त हमदम होते हैं।

15- दोस्त आज भी मुझे वो हंसी, वो मस्ती याद आती है,
दोस्तों संग बिताई हर बात याद आती है,
समय बदल गया, लोग बदल गए,
पर दोस्ती आज भी दिल में वही है।
16- दोस्त आज गुस्सा कर ले जितना करना है,
पर दोस्ती कभी खत्म नहीं होगी।
कुछ रिश्ते दिल से बनते हैं दोस्त,
उन्हें कभी मजबूरी से मत तोड़ना।
17- ना कोई मतलब, ना कोई स्वार्थ होता है,
सच्ची दोस्ती में बस प्यार होता है,
जहाँ हर दर्द आधा हो जाता है,
जब साथ एक अच्छा दोस्त होता है।
18- समय बदले, हालात बदल जाएं,
पर दोस्ती का एहसास नहीं बदलना चाहिए,
दूरियां चाहे कितनी भी हों,
दोस्तों का साथ नहीं बदलना चाहिए।

19 -दोस्त कभी याद आए तो आवाज देना,
दिल में अपने इस दोस्त के लिए जगह बना देना।
रिश्ता हमारा बहुत खास है,
इसे हमेशा प्यार से संभाल कर रखना।

