मेदांता अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक का अनशन 26वें दिन भी जारी, हालत स्थिर

WhatsApp Channel Join Now
मेदांता अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक का अनशन 26वें दिन भी जारी, हालत स्थिर


मेदांता अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक का अनशन 26वें दिन भी जारी, हालत स्थिर


-सोनम वांगचुक का 26वें दिन भी जारी रहा अनशन

गुरुग्राम, 23 जुलाई (हि.स.)। लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती रहने के बावजूद अनशन गुरुवार को 26वें दिन भी जारी रहा। अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार उनकी स्थिति स्थिर है और सभी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक सामान्य हैं।गुरुवार शाम को अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर डॉ. संजय दुरानी की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया कि सोनम की स्वास्थ्य स्थिति में कोई बदलाव नहीं है। वह स्टेबल और अलर्ट हैं। पूरी तरह से होश में हैं। उनके सभी वाइटल पैरामीटर सामान्य सीमा में हैं। वांगचुक का इलाज उनकी सूचित सहमति के अनुसार जारी है।

उल्लेखनीय है कि सोनम वांगचुक को 21 जुलाई की शाम हाईकोर्ट के आदेश पर मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। अस्पताल में उनकी सुरक्षा के लिए थ्री-लेयर सिक्योरिटी के इंतजाम किए गए हैं और करीब 600 जवान तैनात हैं। वांगचुक द्वारा लिखा गया ओपन लेटर सार्वजनिक होने के बावजूद अभी तक सरकार की तरफ से उनसे कोई औपचारिक बातचीत नहीं हुई है। हालांकि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से कहा गया था कि जल्दी उस लेटर का जवाब देंगे। डॉक्टरों की निगरानी में वांगचुक का उपचार जारी है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story