उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने गुजराती नव वर्ष पर दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने गुजराती नव वर्ष पर दी बधाई


नई दिल्ली, 10 नवंबर (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई नेताओं ने मंगलवार को गुजराती नव वर्ष, 'बेस्तु वारस' के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उपराष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा, यह नया साल हर घर में खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य, शांति और समृद्धि लेकर आए। यह सभी के लिए नई उम्मीदें, नई शुरुआत और नई आकांक्षाएं लेकर आए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह नई शुरुआत सभी के जीवन में खुशी, शांति, समृद्धि और खुशहाली की नई उम्मीदें लेकर आए। सभी का जीवन अच्छी सेहत, उत्साह और जोश से भरा रहे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि गुजराती नव वर्ष जीवन में नई उम्मीदों, सकारात्मक ऊर्जा और नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का एक अवसर है। यह नया वर्ष आप सभी के जीवन में खुशियाँ, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए।

गुजरात की उद्यमशीलता, कड़ी मेहनत और जीवंत सांस्कृतिक परंपराएँ देश की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देती रहें, और आप सभी अपनी क्षमताओं तथा संकल्प के बल पर देश की विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं। सभी को एक मंगलमय और समृद्ध नव वर्ष की शुभकामनाएं!

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह नया साल आप सभी के जीवन में खुशियों, शांति, समृद्धि और आनंद की नई चमक लेकर आए। माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद हर परिवार पर सदैव बना रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774685 Articles

Share this story