पूरी गर्मी में क्यारियों में लहलहाएगा हरा धनिया, बस फॉलो करें ये सिंपल से टिप्स

WhatsApp Channel Join Now

धनिया (Coriander) एक खुशबूदार हर्ब है जो भारतीय घरों में बनने वाले मसालेदार व्यंजनों की जान होता है. गर्मी हो या फिर सर्दी हर मौसम में लोग इसे करी से लेकर कई तरह की डिशेज में एड करते हैं. सबसे अच्छी चीज है कि ये तेजी से बढ़ता है और घर में आसानी से उगाया जा सकता है, लेकिन समर सीजन में धनिया उगाना थोड़ा सा चैलेंजिंग हो जाता है. दरअसल जब टेम्परेचर बढ़ता है तो इसकी नाजुक पत्तियां मुरझाने लगती हैं, लेकिन कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो गर्मी के मौसम में भी आपके घर की क्यारियों और गमलों में हरा धनिया लहलहाता रहेगा और आप इसे खाने में बिल्कुल फ्रेश इस्तेमाल कर सकते हैं.धनिया को घर में उगाने की सबसे अच्छी बात ये है कि यह पौधा कुछ ही हफ्तों में हार्वेस्ट करने के लिए तैयार हो जाता है और इसलिए आप इसे तुरंत हर बार फ्रेश तोड़कर सब्जी या किसी भी डिश में डाल सकते हैं. फ्रेश धनिया की खुशबू और भी ज्यादा तेज होती है, इसलिए स्वाद निखरकर आता है. चलिए जान लेते हैं कि समर सीजन में धनिया उगाने के टिप्स.

बीजों को घना बोएं
किसी भी प्लांट के बीजों को थोड़ी-थोड़ी दूरी पर बोने की सलाह दी जाती है ताकि जब प्लांट बड़ा हो तो उसकी जड़ों और तने को फैलने की जगह मिल सके. धनिया के साथ ऐसा नहीं है. आप अगर इसके बीज लगा रहे हैं तो ज्यादा दूरी पर बोने की जरूरत नहीं होती है. सिंपल तरीका है कि आप धनिया के बीजों को क्यारियों में घना-घना बोएं. दरअसल इससे जब पत्तियां निकलना शुरू होती हैं तो वो मिट्टी को ढक लेते हैं, इससे मिट्टी में नमी और ठंडक बनी रहती है, जिससे से गर्मी में सर्वाइव कर पाता है.

Tips To Grow Coriander In Summer
बार-बार करें बुवाई करें
ध्यान रखें कि धनिया एक ही बार लगाने के बाद आप पूरे मौसम इसे हार्वेस्ट नहीं कर सकते हैं और गर्मियों में तो खासतौर पर ये ट्रिक अच्छी रहती है कि आप बार-बार बीजों की बुवाई करते रहें, जिससे नया धनिया उगता रहता है और आप उसे हार्वेस्ट कर सकते हैं. बस आपको हर 23 हफ्ते में नए बीज बोने होते हैं.

नियमित देते रहें पानी
धनिया एक ऐसा पौधा है, जिसको लगातार नमी पसंद होती है, इसलिए आप रोजाना इसमें नियमित रूप से पानी देते रहें. मिट्टी को इतना गीला रखना होता है कि ये निचोड़ा हुए स्पंज जैसी रहे. मिट्टी अगर सूखी रहती है तो आपका धनिया का प्लांट या तो सूखने लगेगा या फिर फूल आना शुरू हो जाते हैं और एक बार बीज लगने लगे तो इसकी पत्तियों में स्वाद नहीं रह जाता है. पानी हमेशा सीधे जड़ों में ही डालें और पत्तियों पर बस हल्का छिड़काव करें.

मिट्टी की मल्चिंग सबसे जरूरी
गर्मी के सीजन में अगर धनिया हरा-भरा रखना हो तो मिट्टी की मल्चिंग जरूरी होती है. दरअसल तेज धूप में मिट्टी जल्दी सूख जाती है और मल्चिंग नमी बनाए रखने का काम करती है. इसके लिए सूखी पत्तियां, भूसा, कंपोस्ट जैसी चीजें लेकर आप गमले या क्यारियों की मिट्टी को समय-समय पर ढक दें. इससे दो फायदे होते हैं.पहला धूप के बावजूद भी मिट्टी में नमी बनी रहती है और दूसरा..ये सारी चीजें मिट्टी में ही सड़ जाती हैं, जिससे पौधे के लिए खाद बन जाती है.

नियमित हार्वेस्टिंग है जरूरी
धनिया के पौधे की नियमित हार्वेस्टिंग करते रहना जरूरी होता है. दरअसल इससे पौधा सीधे लंबाई में बढ़ने की बजाय नई पत्तियां उगाने पर फोकस कर पाता है. अगर आप समय पर पत्तियां नहीं काटते हैं तो ये धनिया सीधा बढ़ना शुरू हो जाता है और उसमें फूल आने लगते हैं. जब पौधा तकरीबन 5 से 6 इंच का हो तो ऊपर से काट लेना चाहिए.

शेड लगा सकते हैं
अगर क्यारियों में धनिया बो रहे हैं तो उसके आसपास ऐसे पौधे लगा दें जो बड़े होकर इसे छाया देते रहें या फिर आप हल्के शेड का इस्तेमाल कर सकते हैं ताकि धनिया की पत्तियों को कुछ घंटे की धूप मिलती रहे और कुछ घंटे छाया रहे. मीडियम टेम्परेचर में ये पौधा सर्वाइव कर जाता है. गमले में धनिया उगाया है तो आप इसे किसी ऐसी जगह रख सकते हैं जहां पर बहुत ज्यादा सीधी धूप न आती हो.

Share this story