उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व अन्य ने दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व अन्य ने दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं


उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व अन्य ने दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं


नई दिल्ली, 10 नवंबर (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने मंगलवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

उपराष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा कि भगवान श्री कृष्ण हर घर में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मकता का आशीर्वाद दें। यह त्योहार भक्ति, कृतज्ञता और आपसी एकजुटता के मूल्यों को और मजबूत करे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए। सभी के जीवन में खुशियां, सौभाग्य और समृद्धि आए यही उनकी हार्दिक प्रार्थना है। उनकी वंदना करते हैं जिन्होंने गोवर्धन पर्वत को धारण किया, जो ग्वाल-बालों के प्राणप्रिय हैं, जिनकी वीरता सत्य पर आधारित है और जो अपने भक्तों के सभी भय दूर करते हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि यह त्योहार प्रकृति, कृषि, गौ-संरक्षण और लोक-परंपराओं के प्रति हमारे सम्मान को समर्पित है। भगवान श्री कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत को उठाने की कथा सभी को प्रकृति की रक्षा करने, एकजुट रहने और सभी प्राणियों के प्रति करुणा रखने की सीख देती है। यह त्योहार ग्रामीण संस्कृति, कृषि परंपराओं और पशुधन के महत्व को फिर से रेखांकित करने का भी एक अवसर है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण से जुड़ा यह पर्व सभी को प्रकृति के प्रति सम्मान, भोजन के महत्व और गौ-संरक्षण एवं देखभाल के प्रति दायित्वों की याद दिलाता है। यह अवसर सभी को कृतज्ञता, एकजुटता और सबके कल्याण के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा भी देता है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की कृपा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए।

केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मामलों के मंत्री वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि स योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण सबको सुख, समृद्धि, आरोग्यता और यश प्रदान करें तथा हमारे कृषि, पर्यावरण एवं गौ संवर्धन में उत्तरोत्तर उन्नति हो।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि गोवर्धन को धारण करने वाले, गोकुल के रक्षक। जिन्होंने भगवान विष्णु की भुजाओं के बल से गोवर्धन पर्वत को ऊपर उठाया और लोगों को अनगिनत गायें प्रदान कीं। भगवान श्री कृष्ण ने गोकुल के लोगों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को उठाया था और प्रकृति, पशुधन तथा अन्न के प्रति कृतज्ञता का संदेश दिया था। 'अन्नकूट' का यह पर्व सभी को धरती माता, प्रकृति और अन्न प्रदान करने वाले किसानों का सम्मान करने तथा उनके प्रति आभार व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। भगवान श्री कृष्ण की कृपा से, हर घर अन्न और समृद्धि से परिपूर्ण हो।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774654 Articles

Share this story