राष्ट्रपति , उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष और प्रधानमंत्री ने कॉमनवेल्थ गेम के पदक विजेताओं को दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रपति , उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष और प्रधानमंत्री ने कॉमनवेल्थ गेम के पदक विजेताओं को दी बधाई


नई दिल्ली, 01 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और समेत कई नेताओं ने शनिवार को ‘ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम’ के पदक विजेताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

राष्ट्रपति मुर्मु ने एक्स पर लिखा कि ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) में रजत पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा और कांस्य पदक विजेता यश वीर सिंह, डेकाथलॉन में कांस्य पदक जीतने वाली तेजस्विन शंकर और महिलाओं के 57 किग्रा जूडो में रजत पदक जीतने पर यामिनी मौर्य के शानदार प्रदर्शन ने देश को बहुत गर्व और खुशी दी है। उनकी इस जीत ने भारत को जूडो का तीसरा पदक दिलाया है, जो इस खेल में देश की बढ़ती कामयाबी को दिखाता है। आपकी हिम्मत, पक्के इरादे और लड़ने के जज़्बे ने देश का मान बढ़ाया है।

सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए नीरज चोपड़ा (रजत पदक) और यश वीर सिंह (कांस्य पदक) काे बधाई दी। इसके अलावा, डेकाथलॉन में कांस्य पदक जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक हासिल करने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रचने के लिए तेजस्विन शंकर और महिलाओं की 57 किग्रा जूडो स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारत के लिए तीसरा पदक लाने वाली यामिनी मौर्य सहित सभी खिलाड़ियों की प्रतिभा, लगन और दृढ़ संकल्प को दर्शाते हैं। देश आपकी सफलता का जश्न मनाता है और खिलाड़ी आने वाले वर्षों में और भी कई उपलब्धियां हासिल करें।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी लगातार इतिहास रच रहे हैं और देश का नाम रोशन कर रहे हैं! तेजस्विन शंकर ने ग्लासगो इस गेम में पुरुषों के डेकाथलॉन इवेंट में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने 10 इवेंट में शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन किया। वे ऐसे ही कामयाबी हासिल करते रहें। जूडो की 57 किलोग्राम कैटेगरी में रजत पदक जीतने पर यामिनी मौर्य ने बहुत अच्छा खेला और जूडो के प्रति उनका जुनून उनके प्रदर्शन में साफ झलकता था। उनकी इस उपलब्धि से आने वाले समय में कई युवा जूडो की र आकर्षित होंगे।

ग्लासगो में पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा ने शानदार रजत पदक जीता! उन्होंने एक बार फिर उल्लेखनीय निरंतरता, संयम और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया है। उनकी सफलता हर भारतीय को गौरवान्वित करती है। पुरुषों की जैवलिन (भाला फेंक) स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर यश वीर सिंह ने शानदार थ्रो किया, जो उनके जोश और लगन को दर्शाता है। उनकी यह उपलब्धि कई युवा एथलीटों को प्रेरित करेगी।

बिरला ने कहा कि ग्लासगो में जूडो में रजत पदक जीतने वाली यामिनी मौर्य और पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर यश वीर सिंह की शानदार उपलब्धि उनके अटूट समर्पण, अनुशासन और प्रतिस्पर्धी भावना को दर्शाती है। पुरुषों के डेकाथलॉन इवेंट में कांस्य पदक जीतकर तेजस्विन शंकर ने भी देश का मान बढ़ाया है। यह एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि डेकाथलॉन में कॉमनवेल्थ गेम्स का यह भारत का पहला पदक है। आने वाले वर्षों में आपकी निरंतर सफलता और और भी उपलब्धियों की कामना करते हैं!

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Share this story