गडकरी ने उत्तराखंड में 4,026 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की

WhatsApp Channel Join Now
गडकरी ने उत्तराखंड में 4,026 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की


नई दिल्ली, 29 जून (हि.स.)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को उत्तराखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता और रखरखाव की प्रगति की समीक्षा की।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बताया कि यहां आयोजित बैठक में 4,026 किलोमीटर लंबाई की परियोजनाओं की स्थिति पर चर्चा की गई। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, एनएचएआई, एनएचआईडीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी और परियोजना ठेकेदार मौजूद रहे।

समीक्षा बैठक में गडकरी ने अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देश दिया कि कार्यान्वयन की गति तेज की जाए, गुणवत्ता निगरानी को मजबूत किया जाए और आधुनिक निर्माण पद्धतियों को अपनाया जाए ताकि राजमार्ग परिसंपत्तियों की आयु बढ़े, सवारी की गुणवत्ता सुधरे और प्रमुख कॉरिडोर पर निर्बाध संपर्क सुनिश्चित हो।

उन्होंने आगामी मानसून को देखते हुए अग्रिम तैयारी करने पर भी जोर दिया। इसके तहत प्रभावी जल निकासी प्रबंधन, ढलान सुरक्षा उपाय और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र विकसित करने के निर्देश दिए गए ताकि यातायात में व्यवधान कम हो और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Share this story