मप्र पहुंचे केन्द्रीय मंत्री गडकरी, कृषि महोत्सव में होंगे शामिल

WhatsApp Channel Join Now
मप्र पहुंचे केन्द्रीय मंत्री गडकरी, कृषि महोत्सव में होंगे शामिल

मप्र पहुंचे केन्द्रीय मंत्री गडकरी, कृषि महोत्सव में होंगे शामिल

मप्र पहुंचे केन्द्रीय मंत्री गडकरी, कृषि महोत्सव में होंगे शामिल

भोपाल, 13 अप्रैल (हि.स.)। केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी सोमवार को मध्य प्रदेश के एकदिवसीय प्रवास पर रायसेन पहुंचे। वे यहां तीन दिवसीय राष्ट्रीय उन्नत कृषि महोत्सव 2026 प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण के समापन कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

केन्द्रीय मंत्री गडकरी सोमवार दोपहर करीब एक बजे विमान से भोपाल के राजाभोज विमान तल (स्टेट हैंगर) पहुंचे। यहां उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी केन्द्रीय मंत्री से भेंटकर उनका स्वागत किया। भोपाल विमानतल पर कुछ देर विश्राम करने के बाद केन्द्रीय मंत्री गडकरी रायसेन के लिए रवाना हुए।

केन्द्रीय मंत्री रायसेन में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना की समीक्षा करेंगे। इसके उपरांत वे यहां दशहरा मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय उन्नत कृषि महोत्सव प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण में सम्मिलित होंगे। केन्द्रीय मंत्री गडकरी शाम 05.10 बजे रायसेन से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story