बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
WhatsApp Channel Join Now
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का निधन, कैंसर से थे पीड़ित


नई दिल्ली, 13 मई (हि.स.)। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और पूर्व राज्य सभा सांसद सुशील मोदी का सोमवार को देर रात निधन हो गया। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उन्होंने आखिरी सांस ली। वे 72 साल के थे। वे गले के कैंसर से पीड़ित थे और दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर उनके निधन की जानकारी दी।

सुशील कुमार मोदी ने बीते तीन अप्रैल को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा था कि पिछले छह माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है। लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा। प्रधानमंत्री को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित।

हिन्दुस्थान समाचार/प्रभात/आकाश

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story