आदित्य ठाकरे ने किए बांके बिहारी के दर्शन

आदित्य ठाकरे ने किए बांके बिहारी के दर्शन
WhatsApp Channel Join Now
आदित्य ठाकरे ने किए बांके बिहारी के दर्शन


मथुरा, 27 नवम्बर (हि.स.)। कार्तिक पूर्णिमा पर वृंदावन में ठाकुर जी के दर्शन को उमड़ जनसैलाब के बीच महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र व विधायक आदित्य ठाकरे ने सोमवार को बांके बिहारी के दर्शन किए। इसके बाद वह टटिया स्थान पहुंचे। यहां उन्होंने टटिया स्थान की प्राचीनता का दर्शन कर संतों का आशीर्वाद लिया। राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी भी साथ रहीं। उन्होंने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा में आराध्य के दर्शन सौभाग्य की बात है।

मथुरा में एक धार्मिक आयोजन में शामिल होने आए आदित्य ठाकरे सोमवार को दोपहर करीब 12.15 बजे ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन को पहुंचे। कार्तिक पूर्णिमा का दिन होने के कारण भक्तों की भीड़ के दबाव के बीच से मंदिर पहुंचे ठाकरे ने बांकेबिहारी जी के दर्शन किए। यहां से आदित्य ठाकरे व राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी यमुना किनारे टटिया स्थान पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत में ठाकरे ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन ठाकुर जी के दर्शन मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। पिता उद्धव ठाकरे की जब 2019 में सरकार बनी तो वह अयोध्या राम मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। वह पहले ऐसे मुख्यमंत्री थे जो मुख्यमंत्री बनने पर राम मंदिर के दर्शन करने आए। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प था कि पहले राम मंदिर का निर्माण और उसके बाद सरकार। यह संकल्प हमारा पूरा हुआ। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन करने की भी बात कही। आदित्य ठाकरे श्याम मंदिर का भी उद्घाटन किया। यह मंदिर 500 साल पुराना है जिसको छीतस्वामी महाराज ने स्थापित किया था। छीतस्वामी महाराज बल्लभाचार्य के अष्टसखाओं में से एक थे। जीणक्षीण होने के चलते मंदिर का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा हो चुका था। आदित्य ने आज उसका उद्घाटन किया है।

हिन्दुस्थान समाचार/महेश/दिलीप

Share this story