ATM स्लिप को कूड़ेदान में डालने से पहले अपनाएं ये 3 सेफ्टी टिप्स
अक्सर देखा जाता है कि लोग ATM से पैसे निकालने के बाद स्लिप को वहीं फेंक देते हैं। कुछ लोग तो मशीन से स्लीप भी नहीं हटाते और उसे वहीं छोड़ देते हैं। लोगों को लगता है कि इस छोटी-सी पर्ची से कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन यही लापरवाही आपकी बैंकिंग जानकारी को खतरे में डाल सकती है। भले ही स्लिप पर पूरी बैंक डिटेल नहीं होती, लेकिन स्कैमर्स छोटी-छोटी जानकारियों से भी फ्रॉड कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको 3 सेफ्टी टिप्स बताएंगे, जिसे आपको ATM से पैसे निकालने के बाद फॉलो करना चाहिए।
ATM स्लिप में कौन-कौन सी जानकारी होती है?
ATM स्लिप पर बैंक और ट्रांजैक्शन से जुड़ी जानकारी होती है। इसमें बैंक का नाम और ATM की लोकेशन या मशीन की जानकारी दी गई होती है। हालांकि, इसके साथ-साथ इसमें आपके लेन-देन से जुड़ी चीजें भी लिखी जाती है।
ट्रांजैक्शन की तारीख और समय
आपने कितना अमाउंट निकाला है
ट्रांजैक्शन नंबर या रेफरेंस नंबर
बैंक अकाउंट के आखिरी नंबर

ATM स्लिप से कैसे हो सकता है फ्रॉड?
भले ही स्कैमर्स को स्लिप को देखकर आपके साथ फ्रॉड न कर सकें, लेकिन वह स्लिप की जानकारी को पढ़कर आपसे नई जानकारी निकलवा सकते हैं। उदाहरण के लिए कुछ स्कैमर्स स्लिप पर लिखी हुई नॉर्मल जानकारी पढ़ने के बाद आपको कॉल कर सकते हैं और खुद को बैंक कर्मचारी बताकर आपका भरोसा जीत सकते हैं। इससे आप भी उनपर भरोसा कर लेंगी और OTP या PIN शेयर कर सकती हैं। इसके अलावा स्लिप वहीं छोड़ने पर अन्य यात्री को आपके द्वारा किए गए लेन-देन का पता चल सकता है। इससे वह आपका पीछा करके, पैसे लूटने की कोशिश कर सकता है।

ATM से पैसे निकालने के बाद स्लिप का क्या करें?
ATM स्लिप को वहीं न छोड़ें, अपने साथ लेकर जाएं।
स्लिप को फाड़कर फेंके, ताकि जानकारी निकालना आसान न हो।
अगर मशीन के पास किसी और की पर्ची पड़ी हो तो उसे न पढ़ें, क्योंकि आप CCTV की निगरानी में है।
PIN डालते समय कीपैड को हाथ से ढक लें ताकि कोई देख न सके।
अगर ATM में कोई समस्या आए या स्लिप नहीं निकल रही है, तो बाहर खड़े व्यक्ति से मदद न मांगे।
ध्यान रखें कि छोटी-सी सावधानी जैसे ATM स्लिप को सुरक्षित रखना भी आपको स्कैमर्स से बचा सकता है। स्लिप भी लिखी निजी जानकारी भले ही सीधे तौर पर आपके साथ फ्रॉड न होने दे, लेकिन इसका यूज करके कई तरह से फ्रॉड करने की कोशिश हो सकती है।

