मप्र में हरित ऊर्जा में निवेश पर फोकस, बिरसिंहपुर फ्लोटिंग सोलर परियोजना पर नई दिल्ली में शुक्रवार को निवेशक संवाद

WhatsApp Channel Join Now
मप्र में हरित ऊर्जा में निवेश पर फोकस, बिरसिंहपुर फ्लोटिंग सोलर परियोजना पर नई दिल्ली में शुक्रवार को निवेशक संवाद


- कार्यक्रम में परियोजना और निवेश की संभावनाओं पर होगी चर्चा

भोपाल, 24 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश में हरित ऊर्जा एवं ऊर्जा भंडारण के क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने तथा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए निवेश की संभावनाओं को सामने लाने के उद्देश्य से शुक्रवार, 25 सितम्बर को मध्य प्रदेश भवन, नई दिल्ली में बिरसिंहपुर 200 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर प्लस बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम परियोजना पर निवेशक संपर्क एवं हितधारक परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

जनसंपर्क अधिकारी राजेश पाण्डेय ने गुरुवार को बताया कि कार्यक्रम में मध्य प्रदेश नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे कार्यक्रम में परियोजना तथा प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर विचार प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के प्रबंध संचालक मंजीत सिंह द्वारा परियोजना के उद्देश्य एवं स्वरूप की जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान अधीक्षण अभियंता अवनीश शुक्ला परियोजना का विस्तृत प्रस्तुतिकरण करेंगे। कार्यक्रम में निवेशकों एवं अन्य हितधारकों के साथ हितधारक परामर्श एवं प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित होगा, जिसमें परियोजना से संबंधित विषयों पर खुली चर्चा तथा सुझावों का आदान-प्रदान किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story