अबू धाबी जाने वाली एतिहाद एयरवेज के विमान के पंख में 'आग' लगने के बाद उड़ान रद्द, सभी यात्री सुरक्षित

WhatsApp Channel Join Now
अबू धाबी जाने वाली एतिहाद एयरवेज के विमान के पंख में 'आग' लगने के बाद उड़ान रद्द, सभी यात्री सुरक्षित


नई दिल्ली, 12 मई (हि.स)। चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। अबू धाबी जाने वाले एतिहाद एयरवेज के एक विमान के पंख में आग लगने के बाद उड़ान रद्द कर दी गई। इस विमान में सवार लगभग 280 यात्री सुरक्षित हैं।

चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि विमानन कंपनी ‘एतिहाद एयरवेज’ उड़ान भरने की तैयारी में था, तभी पायलटों ने विमान के पंख में आग देखी, जिसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया और किसी को कोई चोट नहीं आई है।

अधिकारियों ने बताया कि दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझा दी और उड़ान रद्द कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि विमान और पंख की जांच के बाद ही उड़ान को दोबारा शुरू किया जाएगा। यात्रियों को अस्थायी व्यवस्था में रखा गया और सुरक्षा को देखते हुए आगे की जांच तेज कर दी गई है। वहीं, ‘एतिहाद एयरवेज’ की फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Share this story