गुवाहाटी के क्षेत्री में भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत

WhatsApp Channel Join Now
गुवाहाटी के क्षेत्री में भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत


- ट्रक-ट्रैवलर की आमने-सामने टक्कर में महिला समेत पांच की मौत

गुवाहाटी, 30 अगस्त (हि.स.)। असम के सोनापुर के क्षेत्री के नलगेदेरा में रविवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक महिला भी शामिल है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मालवाहक ट्रक और ट्रैवलर वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई। बताया जा रहा है कि नियंत्रण खोने के बाद ट्रैवलर मालवाहक ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैवलर में सवार कई लोग वाहन के अंदर फंस गए।

हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्री पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। दुर्घटना में अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वाहन में फंसे अन्य लोगों को बाहर निकालने का प्रयास जारी है।

मृतकों की पहचान और हादसे के सही कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Share this story