(अपडेट) असम: सड़क हादसे में पांच की मौत, छह की हालत गंभीर

WhatsApp Channel Join Now

गुवाहाटी, 30 अगस्त (हि.स.)। गुवाहाटी के बाहरी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर आज रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 6 लोगों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या में इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस ने बताया है कि रविवार की रात खेत्री थानांतर्गत मयहांग और भूरागांव के बीच हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 27 यर तेतेलिया के निकट गुवाहाटी की ओर आ रही ट्रैवलर बस (एएस-01एचसी-0716) डिवाइडर को पारकर विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक (एएस-07बीसी-4271) से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पांच लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों से छह लोगों को गंभीर अवस्था में बरामद कर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, नगांव से गुवाहाटी की ओर आ रही ट्रैवलर वाहन का एक टायर गड्ढे पड़ने के बाद फट गया, जिसकी वजह से ट्रैवलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पारकर दूसरी ओर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गयी। हादसे में ट्रैवलर के ड्राइवर समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

----------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

Share this story