देवेंद्र फडणवीस ने मोदी से की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
देवेंद्र फडणवीस ने मोदी से की मुलाकात


नई दिल्ली, 17 अगस्त (हि.स.)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी से फडणवीस की मुलाकात की जानकारी साझा की है।

फडणवीस ने भी मुलाकात की तस्वीरें एक्स पर साझा करते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने प्रधानमंत्री को महाराष्ट्र में चल रही अनेक विकास परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी दी और केंद्र एवं राज्य सरकार की संयुक्त परियोजनाओं के लिए केंद्र से और सहयोग का अनुरोध किया।

फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री से मुलाकात हमेशा प्रेरणादायी होती है और इससे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने विकास से जुड़े मुद्दों पर प्रधानमंत्री के निरंतर मार्गदर्शन और महाराष्ट्र को मिल रहे मजबूत सहयोग के लिए आभार भी जताया।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Share this story