फरीदाबाद के ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कॉर्निया प्रत्यारोपण सफल रहा

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद के ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कॉर्निया प्रत्यारोपण सफल रहा


नई दिल्ली, 06 अक्टूबर (हि.स.)। फरीदाबाद के कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को नेत्र रोग उपचार और शल्य चिकित्सा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। इस अस्पताल ने कॉर्निया प्रत्यारोपण का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया है।

अस्पताल में 27 अक्टूबर को सफलतापूर्वक पेनेट्रेटिंग केराटोप्लास्टी) की सर्जरी संपन्न हुई, जिसे सामान्यतः कॉर्निया प्रत्यारोपण (कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन) कहा जाता है। यह संस्थान की विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह सर्जरी 46 वर्षीय एक मरीज पर की गई, जो कॉर्निया में धुंधलापन होने के कारण दृष्टिबाधित था। इस जटिल सर्जरी को डॉ. एसआर सिंह, डीएमएस (नेत्र शल्य चिकित्सक) एवं उनकी टीम ने सफलतापूर्वक किया।

यह उपलब्धि विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा ईएसआईसी के लाभार्थियों को उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए संस्थान ने नेत्र चिकित्सा विभाग की टीम के समर्पित प्रयासों, चिकित्सकीय दक्षता एवं उत्कृष्ट कार्य की सराहना की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773238 Articles

Share this story