ईडी ने 150 करोड़ से अधिक के टीएमसी फंड रूटिंग मामले में कोलकाता और आसपास के इलाकों में की छापेमारी

WhatsApp Channel Join Now
ईडी ने 150 करोड़ से अधिक के टीएमसी फंड रूटिंग मामले में कोलकाता और आसपास के इलाकों में की छापेमारी


कोलकाता, 07 जुलाई (हि.स.)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से जुड़े 150 करोड़ रुपये से अधिक के कथित वित्तीय अनियमितताओं और संदिग्ध धनराशि के बैंक खातों में लेन‑देन के मामले में मंगलवार सुबह कोलकाता और आसपास के इलाकों के पांच ठिकानों पर छापेमारी की।

ईडी ने बताया कि एजेंसी की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 150 करोड़ रुपये से अधिक की राशि विमानन और ट्रैवल कंपनियों के माध्यम से संदिग्ध उद्देश्यों के लिए भेजी गई। जांच एजेंसी ने केयरवेल एविएशन और उसके निदेशकों के परिसरों के साथ एक कथित इलेक्टोरल ट्रस्ट को भी कवर किया है।

ईडी अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की जा रही है। इन कंपनियों के जरिए धन के प्रवाह और उसके उपयोग की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Share this story