सपा के पूर्व विधायक और करीबियों के लखनऊ सहित दूसरे ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ, 08 जुलाई (हि.स.)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमों ने बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव और उनके करीबियों के लखनऊ सहित कई दूसरे ठिकानों पर छापेमारी कर कई दस्तावेज बरामद किए।

जानकारी के मुताबिक़, झांसी की गरौठा विधानसभा सीट से सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव और उनके करीबियों के ठिकानों पर आज सुबह ईडी ने छापेमारी की। ये कार्रवाई धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत की गई है। ईडी ने लखनऊ स्थित एल्डिको कालोनी और कानपुर रोड पर एक अपार्टमेंट में छापा मारा है। इसके अलावा झांसी जिले में कई परिसरों पर छापेमारी की गई है।

इस दौरान आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई। टीम ने कई जरूरी दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और बैंक लेन-देन व चल-अचल संपत्तियों से जुड़े रिकॉर्ड मिले हैं। जिसकी जांच की जा रही है, ताकि पैसों के स्रोत और इस मामले में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story