निवेशकों से धोखाधड़ी मामले में ईडी ने जम्मू-कश्मीर में भी की छापेमारी

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 27 नवंबर (हि.स.)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर और पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक पूर्व अधिकारी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत की गई है। आरोप है कि उसने अर्धसैनिक बल के जवानों सहित कई निवेशकों को ठगा है।

अधिकारियों के अनुसार 'प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट' के तहत की गई इस कार्रवाई में जम्मू, कठुआ, उधमपुर और पठानकोट में कुल आठ जगहों पर छापेमारी की गई। यह जांच सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के पूर्व कर्मी गुरमीत सिंह और उनके साथियों द्वारा चलाई जा रही फर्जी 'मनी मल्टीप्लायर' (पैसा कई गुना करने वाली) या निवेश योजना से जुड़ी है। ईडी का यह मामला जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और बिहार की पुलिस द्वारा दर्ज की गई कई एफआईआर पर आधारित है। इन मामलों में आम जनता के साथ-साथ एसएसबी के सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों को भी ठगा गया है। उन्हें अधिक और पक्के मासिक रिटर्न का झूठा वादा देकर निवेश करने के लिए राजी किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि अलग-अलग संस्थाओं और कंपनियों के जरिए निवेशकों से करोड़ों रुपये की बड़ी रकम जुटाई गई थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784101 Articles

Share this story