पंजाब के मुख्य सचिव और वित्त विभाग के प्रधान सचिव को ईडी का समन, केएपी सिन्हा को 26 नवंबर को बुलाया

WhatsApp Channel Join Now
पंजाब के मुख्य सचिव और वित्त विभाग के प्रधान सचिव को ईडी का समन, केएपी सिन्हा को 26 नवंबर को बुलाया


पंजाब के मुख्य सचिव और वित्त विभाग के प्रधान सचिव को ईडी का समन, केएपी सिन्हा को 26 नवंबर को बुलाया


नई दिल्ली, 20 नवंबर (हि.स.)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित संरक्षण, भ्रष्टाचार और सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाने से जुड़े मामले में पंजाब के मुख्य सचिव और वित्त विभाग के प्रधान सचिव को समन जारी किया है। पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा को 26 नवंबर 2026 को ईडी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।

ईडी की ओर से जारी समन में दोनों अधिकारियों को मामले से संबंधित जानकारी और तथ्यों के सिलसिले में तलब किया गया है। एजेंसी इस मामले में कथित संरक्षण और भ्रष्टाचार के साथ सरकारी खजाने को हुए नुकसान से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780636 Articles

Share this story