सूरत में ‘इको स्पार्क ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशन’ का सी. आर. पाटिल ने किया उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
सूरत में ‘इको स्पार्क ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशन’ का सी. आर. पाटिल ने किया उद्घाटन


सूरत, 09 अगस्त (हि.स.)। सूरत के पांडेसरा क्षेत्र में ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत हुई। एरेनक्यू लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरियों के अधिकृत गुजरात स्टॉकिस्ट ‘इको स्पार्क ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशन’ का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटील उपस्थित रहे। उन्होंने रिबन काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में सूरत शहर भाजपा अध्यक्ष परेश पटेल सहित शहर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी और शुभेच्छुक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

उद्घाटन अवसर पर सी. आर. पाटील ने संस्थान के संचालक देवांगभाई चौधरी और राजेंद्रभाई चौधरी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सूरत में ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में शुरू की गई इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि भविष्य में स्वच्छ और हरित ऊर्जा का उपयोग बढ़ाना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक पर आधारित लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरियों का उपयोग सूरत सहित पूरे गुजरात में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

इको स्पार्क ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशन के माध्यम से स्वच्छ और हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करने वाली आधुनिक बैटरी तकनीक ग्राहकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने संस्थान के सफल और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे

Share this story