चुनाव आयोग ने तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल में 1,000 करोड़ से अधिक की जब्ती की

WhatsApp Channel Join Now
चुनाव आयोग ने तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल में 1,000 करोड़ से अधिक की जब्ती की


नई दिल्ली, 22 अप्रैल (हि.स.)। चुनाव आयोग ने तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दौरान दोनों राज्यों में अब तक 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती की है। इसमें नकदी, शराब, ड्रग्स, कीमती धातु और अन्य कई चीजें हैं। आयोग ने कहा कि चुनावों को हिंसा-मुक्त, भय-मुक्त और प्रलोभन-मुक्त बनाने के लिए सख्त निगरानी की जा रही है।

आयोग ने बताया कि पश्चिम बंगाल में 27.48 करोड़ रुपये नकद, 39 लाख लीटर शराब (मूल्य 102.45 करोड़ रुपये), 108.11 करोड़ रुपये मूल्य के ड्रग्स, 55.88 करोड़ रुपये मूल्य की कीमती धातु और 178.83 करोड़ रुपये मूल्य के अन्य फ्रीबीज़ जब्त किए गए। कुल मिलाकर राज्य में 472.89 करोड़ रुपये की जब्ती हुई है।

तमिलनाडु में 100.19 करोड़ रुपये नकद, 1.17 लाख लीटर शराब (मूल्य 3.85 करोड़ रुपये), 76.72 करोड़ रुपये मूल्य के ड्रग्स, 159.31 करोड़ रुपये मूल्य की कीमती धातु और 259.14 करोड़ रुपये मूल्य के अन्य फ्रीबीज़ जब्त किए गए। कुल मिलाकर राज्य में 599.24 करोड़ रुपये की जब्ती हुई है।

चुनाव आयोग ने बताया कि पश्चिम बंगाल में 2,728 और तमिलनाडु में 2,283 फ्लाइंग स्क्वाड टीमों को तैनात किया गया है, जो शिकायतों पर 100 मिनट के भीतर कार्रवाई करती हैं। इसके अलावा दोनों राज्यों में कुल 5,363 स्थिर निगरानी टीमों को भी तैनात किया गया है। आयोग ने निर्देश दिया है कि आम लोगों को जांच और निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए जिला स्तर पर शिकायत निवारण समितियां बनी हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Share this story